Puma signs long-term deal with RCB-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरसीबी ने प्यूमा को आधिकारिक किट पार्टनर बनाया

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 मार्च 2021 5:14 PM (IST)
आरसीबी ने प्यूमा को आधिकारिक किट पार्टनर बनाया
बेंगलुरू| आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने स्पोर्ट्स सामान बनाने वाली कंपनी प्यूमा के साथ करार करने की मंगलवार को घोषणा की। इस करार के तहत प्यूमा नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के आगामी सीजन में आरसीबी का आधिकारिक किट पार्टनर होगा। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कहा, "आरसीबी के परिवार में प्यूमा का स्वागत है। उनके आफलाइन और ऑनलाइन चैनल नेटवर्क से पूरे देश में फैन्स को आरसीबी के साथ जुड़ने में मदद मिलेगी। मुझे इस ब्रांड के काम करने का शानदार अनुभव रहा है और प्यूमा के साथ इस करार को लेकर मैं उत्साहित हूं।" आरसीबी को आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच नौ अप्रैल को चेन्नई में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के साथ खेलना है। कप्तान कोहली एक अप्रैल को टीम से जुड़ेंगे और फिर टीम दो दिन बाद से चेन्नई में अपनी ट्रेनिंग कैम्प शुरू करेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement