Premier League: Liverpool beat Volvas 4-0-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रीमियर लीग : लिवरपूल ने वोल्वस को 4-0 से हराया

khaskhabar.com: सोमवार, 07 दिसम्बर 2020 4:58 PM (IST)
प्रीमियर लीग : लिवरपूल ने वोल्वस को 4-0 से हराया
लिवरपूल| दूसरे हाफ में किए गए तीन गोलों की मदद से मौजूदा चैमिपयन लिवरपूल ने वोल्वस को 4-0 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की अंकतालिका में अपना दूसरा स्थान कायम रखा है। रविवार रात खेले गए यहां एनफिल्ड स्टेडियम में करीब 2000 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस मुकाबले में लिवरपूल के लिए मोहम्मद सालाह ने 24वें, जियोजिनियो विजनेलडम ने 58वें, जोएल माटिप ने 67वें और नेल्सन सेमेडो ने 78वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। सालाह का सीजन में प्रीमियर लीग में यह नौवां गोल है। इस जीत के बाद लिवरपूल की टीम 11 मैचों में 24 अंकों के साथ तालिका में दूसरे नंबर पर है। उसके और पहले स्थान पर कायम टॉटेनहम हॉटस्पर के एक समान अंक है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement