Playing for Spain was never something I considered, says Messi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्पेन के लिए खेलने के बारे में सोचा नहीं : मेसी

khaskhabar.com: बुधवार, 30 मई 2018 2:27 PM (IST)
स्पेन के लिए खेलने के बारे में सोचा नहीं : मेसी
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने कहा कि उन्होंने एक मिनट के लिए भी स्पेन की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के लिए खेलने के बारे में नहीं सोचा। मेसी का कहना है कि अपने पड़ोसी देश की टीम के लिए खेलना एक अनूठा अनुभव होगा। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना के चैनल ‘चैनल 13’ को दिए एक साक्षात्कार के दौरान मेसी ने कहा, ‘‘मैं अपने दोस्त से बात कर रहा था और उसने मुझसे कहा कि देखो अगर तुम स्पेन में रह रहे हो, तो तुम पहले से ही विश्व चैम्पियन हो।’’
मेसी ने कहा कि जब वह 15 या 16 साल के थे, तब उन्हें स्पेन की अंडर-17 फुटबाल टीम ने टीम में जगह देना का प्रस्ताव दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement