Advertisement
माराडोना के खिलाफ खेलना डरावना था : स्टीमाक

क्रोएशिया के पूर्व डिफेंडर ने कहा, "उनका संतुलन और तेजी ऐसी थी जिससे हर डिफेंडर डरता था। जब वह दौड़ रहे हों तो उन्हें रोकना काफी मुश्किल था। उनका बिना देखे पास देना डरावना था। हमने जाग्रेब में एक दोस्ताना मैच खेला था। इसके बाद उन्हें 1994 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाना था। उनके गैब्रिएल बातिस्तुता और क्लाउडियो कानिगिया के दिए गए लंबे पास एक दम सटीक रहते थे।"
उन्होंने कहा, "वह मैदान पर हर जगह थे। कई बार वह राइट फ्लैंक से डिफेंडर को पीछे छोड़ देते थे। अगली बार वह आपको फॉरवर्ड के साथ वन टू वन खेलते हुए दिख जाते थे। उनके सामने टिकना बहुत बड़ा काम था। एक सेंट्रल डिफेंडर के तौर पर, मेरे लिए यह असल परीक्षा थी। अच्छी बात थी कि हम उस दिन 38,000 दर्शकों के सामने प्रभाव छोड़ सके, लेकिन माराडोना का उस रात प्रदर्शन शानदार था।"
इससे पहले दोनों ने 1992-94 में स्पेनिश लीग में एक दूसरे का सामना किया था।
भारतीय कोच ने कहा, "1992-93 स्पेनिश लीग में। मेरे पास उनके खिलाफ खेलने का एक और मौका था। उस समय वह सेविला के लिए खेल रहे थे। माराडोना का दिल साफ था। वह अपने आप को जाहिर करने के लिए दूसरी बार नहीं सोचते थे। वह नहीं सोचते थे कि लोग उनके बारे में क्या कहेंगे। वह अपनी शर्तो पर जिंदगी जीते थे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


