Pietersen reckons Dhoni is arguably the best-ever captain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धोनी सर्वकालिक महान कप्तान : पीटरसन

khaskhabar.com: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 6:24 PM (IST)
धोनी सर्वकालिक महान कप्तान : पीटरसन
नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी सर्वकालिक महान कप्तान हैं क्योंकि उन्होंने भारत और आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए काफी सारी उम्मीदों का भार उठाया है। पीटरसन ने एक चैनल के शो पर कहा, "धोनी से जो उम्मीद लगाई जाती थीं उसे देखकर उनके खिलाफ जाना मुश्किल है। उम्मीदों के साथ वह अपनी जिंदगी कैसे जीते हैं, भारत की कप्तानी करते हुए और फिर इसके बाद चेन्नई की कप्तानी करते हुए वह किस दौर से गुजरे।" धोनी की कप्तानी में भारत ने पहला टी-20 विश्व कप जीता। और 2011 में वनडे विश्व कप भी अपने नाम किया। धोनी की कप्तानी में ही भारत 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने में सफल रहा था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement