Pankaj Advani beat Mike Russell in billiards championship final, won 17th world title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंकज ने फाइनल में रसैल को दी मात, जीता 17वां विश्व खिताब

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2017 11:46 AM (IST)
पंकज ने फाइनल में रसैल को दी मात, जीता 17वां विश्व खिताब
दोहा। भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने करिअर का 17वां विश्व खिताब अपने नाम कर लिया। पंकज ने रविावार को आइएसएसएफ विश्व बिलियड्र्स चैंपियनशिप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के माइक रसैल को 6-2 (0-155, 150-128, 92-151, 151-0, 151-6, 151-0, 150-58, 150-21) से हराया। पंकज इस जीत के साथ ही 150 से ज्यादा फ्रेम में खिताब बरकरार रखने में सफल रहे। पंकज पिछले साल बेंगलुरु में चैंपियन बने थे। 32 वर्षीय पंकज की बेस्ट ऑफ 11 फॉर्मेट में शुरुआत सही नहीं रही। रसैल ने 155 के ब्रेक के साथ आगाज किया। पंकज ने अगला फ्रेम जीत बराबरी की। हालांकि रसैल ने तीसरे गेम में बाजी मार स्कोर 2-1 से अपने पक्ष में कर लिया। यहां से पंकज गजब की लय में आ गए। पंकज ने पीछे मुडक़र नहीं देखा और लगातार पांच फ्रेम जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement