Pakistan cricket team coach mickey arthur seeks 2 years extension-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच आर्थर ने की PCB से यह मांग

khaskhabar.com: सोमवार, 05 अगस्त 2019 1:49 PM (IST)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच आर्थर ने की PCB से यह मांग
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर (Mickey Arthur) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अपना कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया है। क्रिकेट पाकिस्तान डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर ने शुक्रवार को हुई पीसीबी क्रिकेट समिति की बैठक के दौरान अपने कोचिंग अनुबंध को दो साल आगे तक बढ़ाने का अनुरोध किया था। आर्थर ने इसके साथ ही पीसीबी को उनके सहायक कोच के रूप में एक स्थानीय कोच नियुक्त करने का भी सुझाव दिया। कोच की इस मांग पर पीसीबी अब सीनियर क्रिकेटरों की सलाह ले रहा है। कई सीनियर क्रिकेट आर्थर के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं और उनका मानना है कि मुश्किल समय में कोच टीम को बाहर निकालने में विफल रहे हैं। पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने को आर्थर की जगह नए कोच बनाने के भी सुझाव मिल रहे हैं। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि पाकिस्तान को एक ऐसा कोच नियुक्त करना चाहिए जो तीनों प्रारूपों में खेल चुका हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement