Pakistan and Leicestershire practice match draw-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंग्लैंड दौरा : ड्रा रहा पाकिस्तान और लीसेस्टरशायर का अभ्यास मैच

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 मई 2018 2:01 PM (IST)
इंग्लैंड दौरा : ड्रा रहा पाकिस्तान और लीसेस्टरशायर का अभ्यास मैच
लीसेस्टर। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। पाकिस्तान और लीसेस्टरशायर के बीच यहां खेला गया दो दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा रहा। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी 89.5 ओवर में नौ विकेट पर 321 रन बनाकर घोषित कर दी। पाकिस्तान के तीन बल्लेबाजों अजहर अली, फखर जमां और उस्मान सलाउद्दीन ने अर्धशतक जमाए। अजहर और फखर ने पहले विकेट के लिए 121 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। अजहर ने 127 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 73 और फखर ने 98 गेंदों पर 14 चौकों की बदौलत 71 रन बनाए। उस्मान 69 रन पर नाबाद लौटे। उनकी 154 गेंदों की पारी में पांच चौके शुमार रहे। विकेटकीपर कप्तान सरफराज अहमद व शादाब खान ने 17-17, मोहम्मद अब्बास ने 16 और फहीम अशरफ ने 15 रन का योगदान दिया। डी क्लीन, टीजे वेल्स, ए जाविद और एएम अली ने 2-2 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement