Advertisement
पाकिस्तान पर धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना

इसके अलावा, मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए इंग्लैंड के जेसन रॉय और ऑलराउंडर जोफरा आर्चर की भी 15 प्रतिशत मैच फीस कटी।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार सोमवार को मुकाबले के दौरान रॉय अभद्र टिप्पणी करते हुए सुना गया।
घटना पाकिस्तान की पारी के 14वें ओवर में हुई जब रॉय ने खराब फील्डिंग के बाद अभद्र टिप्पणी की जो अम्पायरों ने सुन ली।
आर्चर पर अम्पायर के निर्णय पर नाराजगी जाहिर करने के लिए जुर्माना लगा। उन्होंने पाकिस्तान की पारी के 27वें ओवर में एक वाइड गेंद करने के बाद नाराजगी जाहिर की।
दोनों खिलाडिय़ों की मैच फीस में 15 -15 प्रतिशत कटौती के अलावा, उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


