Padmini Rout won national chess championship third consecutive time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में जमाई खिताबी तिकडी

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 3:23 PM (IST)
इन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में जमाई खिताबी तिकडी
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर पद्मिनी राउत ने यहां आखिरी दौर में पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) की अपनी साथी ईशा कारवडे के साथ संघर्षपूर्ण बाजी ड्रा खेलकर राष्ट्रीय महिला प्रीमियर शतरंज चैंपियनशिप में लगातार तीसरा खिताब जीता। पद्मिनी ने 11 बाजियों में कुल आठ अंक हासिल किए। ओडिशा की पद्मिनी पिछले कुछ समय से खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं, जिससे उनकी रेटिंग में 70 अंक का नुकसान हुआ था। खिताब के लिए ईशा के खिलाफ उन्हें केवल ड्रा की जरूरत थी। एयर इंडिया की एस. विजयलक्ष्मी ने आखिरी बाजी में पीएसपीबी की आर. वैशाली को हराकर रजत पदक अपने नाम किया। उनके 7.5 अंक रहे। ईशा के खाते में कांस्य पदक आया। सौम्या स्वामीनाथन आखिरी दौर में मेरी एन गोम्स से हारने के कारण चौथे स्थान पर रही। टूर्नामेंट के शुरू से ही पद्मिनी, विजयलक्ष्मी, ईशा और सौम्या खिताब की दौड़ में बनी हुई थी। यह भी पढ़े :इस रिकॉर्ड में सिर्फ इनसे पीछे हैं विराट कोहली
यह भी पढ़े :मार्श के आउट होने पर ऐसे बरसे ये 3 कंगारू दिग्गज

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement