Orange cap reached Rahul, purple cap came to Shami-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

औरेंज कैप पहुंची राहुल के पास, शमी के पास आई पर्पल कैप

khaskhabar.com: सोमवार, 28 सितम्बर 2020 1:12 PM (IST)
औरेंज कैप पहुंची राहुल के पास, शमी के पास आई पर्पल कैप
शारजाह| किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास औरेंज कैप और पर्पल कैप पहुंच गई है। राहुल ने चेन्नई के फाफ डु प्लेसिस से औरेंज कैप ली है और शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के कैगिसो रबादा से। इन दोनों ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में यह दोनों कैप हासिल की। औरेंज कैप लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है जबकि पर्पल कैप सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को।
राहुल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके तीन मैचों में 222 रन हो गए हैं। उनके पीछे उनकी ही टीम के मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ शतक जमाया। मयंक राहुल से सिर्फ एक रन पीछे हैं। तीसरे नंबर पर डु प्लेसिस हैं जिनके नाम तीन मैचों में 173 रन हैं।
गेंदबाजों में शमी तीन मैचों में सात विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर कैगिसो राबादा हैं जिनके नाम दो मैचों में पांच विकेट हैं। चेन्नई के सैम कुरैन तीन मैचों में पांच विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement