Now Greater Noida cricket stadium can host international match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में हो सकेंगे अंतरराष्ट्रीय मैच

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 1:02 PM (IST)
अब ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में हो सकेंगे अंतरराष्ट्रीय मैच
मुंबई। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने पूर्ण सदस्यों के मैच सहित सभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के आयोजन को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर दी। आईसीसी ने दिसम्बर 2015 में इस मैदान का निरिक्षण किया था और उस समय अपने अस्थायी सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए इसे उपयुक्त पाया था। इसके बाद इस मैदान में आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के मैच कराने के लिए जरूरी सुविधाओं का प्रबंध किया गया। पिछले सप्ताह आईसीसी की टीम ने स्टेडियम का निरिक्षण किया और पाया कि इसमें पूर्ण सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय मैच कराने की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके बाद आईसीसी ने इसे अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने एक बयान में कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेटर नोएडा का एसवीएसपी स्टेडियम आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement