Advertisement
न्यूजीलैंड ने फर्ग्युसन, ब्रेसवेल और एलेन को विश्व कप टीम में शामिल किया

इस 15 सदस्यीय दल में फिन एलेन और माइकल ब्रेसवेल को भी शामिल किया गया है, जिनका यह पहला विश्व कप होगा। डेवन कॉन्वे को टीम का प्रमुख विकेटकीपर बनाया गया है। वहीं मार्क चैपमैन और ईश सोढ़ी ने अपना स्थान बरकरार रखा है।
इस दल में एलेन, कॉन्वे, केन विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं, देखना होगा कि इनमें से कौन शीर्ष तीन में खेलता है। डैरिल मिचेल मध्य क्रम में खेलेंगे।
पीठ में चोट से जूझ रहे काइल जेमिसन को दल में शामिल नहीं किया गया है। यही दल अगले महीने के शुरूआत में पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी खेलेगा।
कोच गैरी स्टेड ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले ये दोनों सीरीज हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगी और इससे हमें अपना टीम संयोजन का निर्णय करने में मदद मिलेगी।" न्यूजीलैंड अपने विश्व कप अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 अक्तूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड से करेगा।
पूरा दल इस प्रकार है- केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन , ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, मार्टिन गुप्तिल, लॉकी फर्ग्युसन, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


