Mumbai T-20: India won toss, first decision of bowling Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंबई T-20 : 5 विकेट से जीता भारत, श्रीलंका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ

khaskhabar.com: रविवार, 24 दिसम्बर 2017 10:42 PM (IST)
मुंबई T-20 : 5 विकेट से जीता भारत, श्रीलंका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ
लगातार एकतरफा मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कठिन दौरे के लिए अच्छी तैयारी नहीं कहे जाएंगे लेकिन सकारात्मक बात यह है कि कप्तान विराट कोहली समेत सीनियर्स की गैर मौजूदगी में युवा खिलाडिय़ों ने वनडे और टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है। कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे तेज टी-20 शतक के डेविड मिलर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने इंदौर में 43 गेंद में शतक बनाया और अपने घरेलू मैदान पर वह इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। भारतीय टीम की बल्लेबाजी दोनों मैचों में शानदार रही है। टीमें - भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट।
श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, कुशल परेरा, दानुष्का गुणाथिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेला गुणारत्ने, सादिरा समाराविक्रमा, दासुन शनका, नुवान प्रदीप, विश्वा फर्नाडो, दुशमंथा चामीरा।

ये भी पढ़ें - रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement