Mohammad Amir reaction about Virat Kohli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विराट कोहली को लेकर ऐसा बोले पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 5:22 PM (IST)
विराट कोहली को लेकर ऐसा बोले पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर
नई दिल्ली। पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में पांच साल का प्रतिबंध झेलने के बाद पिछले साल क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। आमिर प्रतिभा के धनी हैं और वापसी के बाद भी उन्होंने इस बात को गलत साबित नहीं होने दिया। आमिर तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में पाकिस्तान के लिए बढिय़ा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी स्विंग और धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया था। फाइनल में भारतीय कप्तान विराट कोहली भी उनकी खूबसूरत गेंद का शिकार बने थे। इतना महत्वपूर्ण विकेट लेने के बाद आमिर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। आमिर, कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मानते हैं और हाल ही ट्विटर पर अपने फैंस के साथ बातचीत में उन्होंने यह बात कही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement