Miami Open : British tennis star Heather Watson lose in first round-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मियामी ओपन : पहले दौर में हारीं ब्रिटिश स्टार हीदर वाटसन

khaskhabar.com: बुधवार, 21 मार्च 2018 5:53 PM (IST)
मियामी ओपन : पहले दौर में हारीं ब्रिटिश स्टार हीदर वाटसन
मियामी। ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी हीदर वाटसन यहां मियामी ओपन में महिला एकल वर्ग के पहले ही दौर में उलटफेर की शिकार हो गईं। उन्हें ब्राजील की बीट्रिज हदाद माइया ने मात दी। दुनिया में 64वें नंबर की खिलाड़ी माइया ने मुकाबला 7-6, 6-2 से जीता। अब दूसरे दौर में उनका सामना चीन की झेंग शुआई से होगा। 25 वर्षीय वाटसन को हाल ही इंडियन वेल्स के भी पहले दौर में विक्टोरिया अजारेंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन जोनाथन कोंटा को पहले दौर में बाई मिल गई है। इटली की रोबर्टा विंसी भीं स्विट्जरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिक से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई हैं। वल्र्ड नंबर 166 विंसी को गोलुबिक ने मंगलवार को 6-4, 6-3 से मात दी। वहीं, ब्रिटेन की कैटी बाउल्टर ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए कनाडा की कारोल झाओ को 3-6, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement