khaskhabar.com: शनिवार, 05 नवम्बर 2016 11:39 AM (IST)
एंटिगा। वेस्टइंडीज टी20 टीम के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट सहित तीन कैरेबियाई खिलाडिय़ों ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) से मिले केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। समाचार एजेंसी सीएमसी की रिपोर्ट में डब्ल्यूआईसीबी के हवाले से कहा गया है कि ब्रेथवेट, टेस्ट टीम के बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स और डेरेन ब्रावो ने सितंबर 2017 को समाप्त हो रही अवधि के लिए टीम में बने रहने के लिए मिले अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से अस्वीकार कर दिया।
ब्रावो टेस्ट क्रिकेट में बीते कुछ समय से वेस्टइंडीज के प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। सैमुअल्स भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर कैरेबियाई टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। इसके अलावा ब्रेथवेट के इस कदम को बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी वर्ष अगस्त में ब्रेथवेट ने टीम की कमान संभाली है।
यह भी पढ़े :जानें, धोनी ने क्यों लिया इन 3 का नाम यह भी पढ़े :कोहली अब भी इनसे पीछे, अक्षर पहली बार...