कानपुर। भारत के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान न्यूजीलैंड के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कीवी टीम के प्रमुख ऑफ स्पिनर मार्क क्रेग बगल में खिंचाव (साइड स्ट्रेन) के कारण अगले दो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। हालांकि क्रेग इस टेस्ट में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़़ पाए।