Maradona will inaugurate Durga Puja Pandal in Kolkata-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे माराडोना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 6:33 PM (IST)
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे माराडोना
कोलकाता। अर्जेंटीना फुटबाल जगत के दिग्गज डिएगो माराडोना इस साल सितम्बर में कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। आयोजकों ने इसकी जानकारी दी। माराडोना सितम्बर में भारत आ रहे हैं। इसी दौरान उनसे यह उद्घाटन कराया जाएगा। साल 1986 में फीफा विश्व कप का खिताब जीतने वाले माराडोना दूसरी बार भारत का दौरा करेंगे। वह 19 सितम्बर को भारत आएंगे। दिसम्बर, 2008 में माराडोना जब आधीरात को पहली बार भारत आए थे, तो हजारों प्रशंसकों ने हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया था। माराडोना इस साल सितम्बर में जिस पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे, उसके नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है। ऐसा कहा गया है कि 56 वर्षीय माराडोना ‘दुर्गा दर्शन’ नाम की एक पहल की शुरुआत करेंगे। इसके तहत कुछ लोगों का चयन कर उन्हें एयरकंडीशन बस में कोलकाता के 14 पूजा पंडालों के दर्शन कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement