Manchester City coach Pep Guardiola targets on EPL for this thing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोच पेप गार्डियोला ने इस बात के लिए EPL पर साधा निशाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जनवरी 2018 1:21 PM (IST)
कोच पेप गार्डियोला ने इस बात के लिए EPL पर साधा निशाना
मैनचेस्टर। मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच पेप गार्डियोला भी इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के सख्त शीतकालीन पर्व कार्यक्रम की आलोचना करने वालों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को थकान से बचाने की जरूरत पर बल दिया है। सिटी ने 23 दिसम्बर से ईपीएल के पर्व के मौके पर खेले जाने वाले मैच की शुरुआत की थी। इसमें उसने पहला मैच बोर्नेमाउथ के साथ खेला था। अब तक वह तीन अन्य मैच न्यूकैसल युनाइटेड (28 दिसम्बर), क्रिस्टल पैलेस (31 दिसम्बर) और वाटफोर्ट (2 जनवरी) के खिलाफ खेल चुका है। वाटफोर्ड के खिलाफ मैच में सिटी के फुल-बैक केल वॉकर को चोट लगी थी। इसके अलावा, क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ खेले गए मैच में केविन दे ब्रूने और गेब्रिएल जीसस को चोट लगी। इससे परेशान होकर गार्डियोला ने कार्यक्रम की आलोचना करते हुए कहा है कि खिलाडिय़ों के लिए हर दूसरे दिन मैच खेलना सामान्य और आसान नहीं है। इस कार्यक्रम को लेकर सिटी से पहले वेस्ट ब्रोम और चेल्सी भी शिकायत कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement