Madrid Open: Rafael Nadal breaks John McEnroe 34-year-old set record-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेनिस : मेड्रिड ओपन में नडाल ने तोड़ा 34 साल का रिकॉर्ड

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 मई 2018 1:15 PM (IST)
टेनिस : मेड्रिड ओपन में नडाल ने तोड़ा 34 साल का रिकॉर्ड
मेड्रिड। वल्र्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मेड्रिड ओपन में 34 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, नडाल ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के डिएगो स्क्वाट्र्जमैन को हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। स्पेन के 31 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी नडाल ने डिएगो को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी। उनका सामना अब क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रिया के डिएगो थीम से होगा। इस मैच में जीत के साथ ही नडाल ने जॉन मेकेनरोए के 34 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अमेरिका के खिलाड़ी मेकेनरोए ने इस कोर्ट पर लगातार 49 सेट जीते थे। स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने बार्सिलोना, मोंटे कार्लो और पिछले साल फ्रेंच ओपन जीतकर इस कोर्ट पर कुल 50 सेट जीते और जॉन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नडाल का लक्ष्य अब छठा मेड्रिड ओपन खिताब हासिल करना है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement