भारत ने अपने क्रिकेट इतिहास का यह 500वां टेस्ट 197 रन के बड़े अंतर से
जीता। अब भारत को कोलकाता के ईडन गार्डन में 30 सितंबर से दूसरा टेस्ट
खेलना है, जो भारतीय धरती पर उसका 250वां टेस्ट होगा। भारतीय टीम प्रबंधन
राहुल की फिटनेस पर काफी काम कर रहा है। इस बीच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार
भारतीय कोच अनिल कुंबले ने राहुल के बैकअप के रूप में गंभीर को बुलाया है।