Liverpool, Manchester United remember Maradona-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लिवरपूल, मैनचेस्टर युनाइटेड ने माराडोना को किया याद

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 नवम्बर 2020 12:07 PM (IST)
लिवरपूल, मैनचेस्टर युनाइटेड ने माराडोना को किया याद
नई दिल्ली| दुनिया के महानतन फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना के बुधवार को निधन के बाद पूरा फुटबाल जगत शोक में है। बड़े-बड़े फुटबाल क्लबों ने माराडोना को याद किया है। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) विजेता लिवरपूल ने माराडोना की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "खेल के महान खिलाड़ी। भगवान आपकी आत्म को शांति दे डिएगो माराडोना।" ईपीएल के एक और क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने कहा, "फुटबाल ने अपना एक महान आइकन खो दिया। भगवान आपकी आत्म को शांति दे माराडोना।" ईपीएल ने भी ट्वीट कर माराडोना के निधन पर दुख जताते हुए लिखा है, "महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन की खबर सुनकर हम काफी दुखी हैं। वह एक बेहतरीन प्रतिभा के धनी फुटबाल खिलाड़ी थे जिन्होंने खेल को बदला।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement