Live Lords Test fourth day game between India and England-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Live दूसरा टेस्ट : भारत की पारी और 159 रनों से हारा

khaskhabar.com: रविवार, 12 अगस्त 2018 10:22 PM (IST)
Live दूसरा टेस्ट : भारत की पारी और 159 रनों से हारा
लंदन। भारत और इंग्लैंड के बीच यहां रविवार को क्रिकेट का मक्का माने जाने वाले ऐतिहासिक लॉड्र्स क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म । बरसात से बाधित खेल में लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक भारत ने दूसरी पारी में 46.5 ओवर में 130/10 रन बना लिए थे। मुरली विजय (0) व लोकेश राहुल (10), अजिंक्य रहाणे (11), चेतेश्वर पुजारा(17), विराट(17) , दिनेश कार्तिक(0), हार्दिक पांड्या (26), कुलदीप(0), मोहम्मद समी (0), इंशात शर्मा(2) पैवेलियन लौट गए। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 396 रन बनाकर घोषित कर दी। उसके पास पहली पारी के आधार पर 289 रन की बढ़त है। क्रिस वोक्स 137 रन पर नाबाद लौटे। सैम कुरैन 40 रन पर आउट हुए। मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 3-3 और ईशांत शर्मा ने एक विकेट लिया। इंग्लैंड ने आज सुबह अपनी पारी 357/6 रन से आगे शुरू की। भारत पहली पारी में 107 रन पर ही आउट हो गया था। रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 29 रन बनाए, जबकि जेम्स एंडरसन पांच विकेट के साथ सफलतम गेंदबाज रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement