Fourth Test: Second day game between india and england-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चौथा टेस्ट: पुजारा का शतक ,भारत ने ली बढत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 10:33 PM (IST)
चौथा टेस्ट: पुजारा का शतक ,भारत ने ली बढत
साउथम्पटन/इंग्लैंड । इंग्लैंड के खिलाफ यहां रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को भारतीय पारी लडख़ड़ा गई। भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए। भारत का पांचवां विकेट विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के रूप में गिरा। पंत 29 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके और बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। भारत का छठा विकेट हार्दिक पांड्या 1 रन बनाए । सातवां विकेट रविचन्द्रन बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए । आठवां विकेट मोहम्मद शमी बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए ।भारत का नौवां विकेट इशांत शर्मा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए । जसप्रित बुमरा 6 रन ,चेतेश्वर पुजारा 129 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत के आउट होने के साथ ही चायकाल की घोषणा कर दी गई। भारत ने पहले सत्र में लोकेश राहुल (19) और शिखर धवन (23) के विकेट खोते हुए 100 रन बनाए थे।दूसरे सत्र में सैम कुरैन ने 142 के कुल स्कोर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली (46) को पवेलियन भेज भारत को बड़ा झटका दिया। कुरैन की गेंद कोहली के बल्ले को छूती हुई एलिस्टर कुक के हाथों में जा समाई। कोहली ने पुजारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी तब आई जब भारत ने अपने शुरुआती दो विकेट 50 के कुल स्कोर पर खो दिए थे। उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे (11) 161 के कुल स्कोर पर बेन स्टोक्स की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। इससे पहले, बिना किसी विकेट के 19 रनों से दिन की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को पहला झटका राहुल के रूप में लगा जो 37 के कुल स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। ब्रॉड ने ही धवन को विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों आउट कराया। धवन का विकेट 50 के कुल स्कोर पर गिरा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement