Kohli completes 11 years in international cricket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 11 साल

khaskhabar.com: सोमवार, 19 अगस्त 2019 12:25 PM (IST)
कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 11 साल
नई दिल्ली।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस समय विंडीज दौरे पर टीम की कप्तानी कर रहे कोहली ने ट्वीट कर अपने अभी तक के सफर पर भावुक पोस्ट लिखी। कोहली ने रविवार को लिखा, ‘‘इसी दिन 2008 में मैंने एक युवा खिलाड़ी की तरह शुरुआत की थी, तब से लेकर अब तक के 11 साल के सफर पर भगवान ने जो कुछ मुझे दिया है, मैं उसके बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता था।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘भगवान आपको भी अपने सपनों को हासिल करने और सही रास्ता चुनने की ताकत दे।’’
कोहली ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह अपने पहले मैच में केवल 12 रन बना पाए थे। लेकिन कोहली ने वक्त के साथ अपने आप को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया और आज वह मौजूदा समय में दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement