Know Rohit Sharma and Thisara Perera reaction after indore t20 match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंदौर में जीत के बाद ऐसा बोले रोहित, जानें थिसारा की प्रतिक्रिया भी

khaskhabar.com: शनिवार, 23 दिसम्बर 2017 12:19 PM (IST)
इंदौर में जीत के बाद ऐसा बोले रोहित, जानें थिसारा की प्रतिक्रिया भी
इंदौर। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ यहां शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 88 रन से जीत हासिल कर तीन मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया एक बार फिर लाजवाब प्रदर्शन करने में सफल रही। मैन ऑफ द मैच रोहित ने खुद 43 गेंदों पर 12 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 118 रन ठोक डाले। रोहित ने मैच के बाद कहा, मंच तैयार था क्योंकि बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छा था। मैंने गेंदों को उनके हिसाब से ही खेलने की कोशिश की, जैसा कि मैं हमेशा करता हूं। मैंने इस पर पिछले कुछ महीनों से काफी काम किया है और उसका नतीजा आप सबके सामने हैं। पिच पर जाकर ऐसी शानदार पारी खेलने में मुझे मजा आ गया। हमें लक्ष्य का पीछा नहीं करना था, इसलिए हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement