Kapil Dev talks about captaincy of Virat Kohli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांगुली आक्रामक तो धोनी शांत थे, ऐसे में अगर विराट कोहली...

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मार्च 2017 1:05 PM (IST)
गांगुली आक्रामक तो धोनी शांत थे, ऐसे में अगर विराट कोहली...
ग्रेटर नोएडा। एक कप्तान के तौर पर विराट कोहली की आक्रामकता के बारे से सब परिचित हैं और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ डीआरएस सम्बंधी हालिया विवादों के कारण कोहली की आक्रामकता जोरों से चर्चा में है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को हालांकि कोहली की आक्रामकता में कुछ गलत नजर नहीं आता। वे कहते हैं कि यह वक्त की मांग है और भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा भी है। जेपी ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में आयोजित एडमिरल्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के 15वें संस्करण में हिस्सा ले रहे भारत को 1983 विश्व कप दिलाने वाले कपिल ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा, डीआरएस को लेकर जो चल रहा है, उससे दुखी क्या होना है। हमें वक्त के साथ बदलना होगा। देखिए हर कोई सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ नहीं हो सकता। हर किसी का अपना स्वभाव है। अगर धोनी (महेंद्र सिंह ) कप्तान के तौर पर शांत थे तो विराट आक्रामक हैं। सौरव (गांगुली) आक्रामक थे तो धोनी शांत थे। ऐसे में अगर कोहली आक्रामक हैं तो उनकी तुलना या आलोचना मत करिए।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement