Kalinga Lancers beat Ranchi Rays by 4-2 in HIL-5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

HIL-5 : कलिंगा लांसर्स ने हासिल की दूसरी जीत

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 12:41 PM (IST)
HIL-5 : कलिंगा लांसर्स ने हासिल की दूसरी जीत
भुवनेश्वर। अपने घर में खेल रही कलिंगा लांसर्स ने हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में सोमवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज की। लांसर्स ने कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में पूर्व चैम्पियन रांची रेज को 4-2 से हराया। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फॉरवर्ड ग्लेन टर्नर मेजबान टीम की जीत के नायक रहे। टर्नर ने लांसर्स के लिए दो गोल दागे। पहले हाफ में लांसर्स के गोलकीपर अभिनव कुमार पांडे ने रांची के कई मौकों को गोल में बदलने से रोका। सातवें मिनट में रांची के लिए खेल रहे क्रिस्टोफर रुहर ने शानदार प्रयास किया लेकिन पांडे ने उन्हें गोल नहीं करने दिया। इसके ठीक बाद मिले पेनल्टी कॉर्नर को भी रांची की टीम गोल में नहीं बदल पाई। दूसरे क्वार्टर में भी पांडे ने कई अच्छे बचाव किए। यहां से लांसर्स ने तेज आक्रमण शुरू किया और एक के बाद एक मध्यांतर तक पांच पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन वे एक को भी गोल में नहीं बदल पाए।

[@ युवी ने की है अंग्रेजों की खूब धुनाई, पहले स्थान पर नजर]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement