स्ट्रॉस ने कहा कि वे बहुत खुश हैं कि रूट ने कप्तानी के
प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। वे कुक के स्थान पर टीम के कप्तान बनने योग्य
हैं। स्ट्रॉस ने कहा, रूट ने अपने अब तक के टेस्ट करिअर में अपनी योग्यता
को दर्शाया है। 2012 में 21 साल की उम्र में पदार्पण करने के बाद कम समय
में ही उन्होंने हर प्रारूप में स्वयं को एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित किया
है। उनमें सीखने की क्षमता है और यही गुण उन्हें नई भूमिका के लिए तैयार
करेगा।
(IANS)