Jasprit Bumrah reaction about his comeback in indian cricket team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर ऐसा बोले जसप्रीत बुमराह

khaskhabar.com: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 1:46 PM (IST)
भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर ऐसा बोले जसप्रीत बुमराह
नई दिल्ली। चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वादा किया कि वे मैदान पर दमदार वापसी करेंगे। बुमराह ने ट्वीट किया, चोट खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेरे ठीक होने की कामना करने के लिए आप सभी को धन्यवाद। मेरा सिर ऊंचा है और मेरा लक्ष्य मैदान पर दमदार वापसी करना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि बुमराह को पीठ के निचले हिस्से में हल्का फ्रेक्चर है और इसी कारण वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली गांधी-मंडेला सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी इस चोट का पता रोजमर्रा की जांच में चला। वे एनसीए में अपनी चोट पर काम करेंगे और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement