James Anderson hopes to play second test against India Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस तेज गेंदबाज को दूसरा टेस्ट खेलने की उम्मीद

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 1:01 PM (IST)
इस तेज गेंदबाज को दूसरा टेस्ट खेलने की उम्मीद
भारत के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने बुधवार को कहा कि अगर भारतीय क्षेत्ररक्षक इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन सही मौकों पर कैच पकड़ लेते तो मेजबान अच्छी स्थिति में होते। इंग्लैंड ने खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे। इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम शतकवीर जोए रूट (124) और मोईन अली (नाबाद 99) ने किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 179 रनों की साझेदारी की। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम अगर छह विकेट ले लेते और 25-30 रन कम देते तो अच्छी स्थिति में होते, लेकिन मैच जल्दी बदल सकता है। हमने उनके चार विकेट गिरा दिए हैं और कुछ और विकेट मैच का रुख बदल सकते हैं। हो सकता है हम उन्हें एक या आधे सत्र में समेट दें। यह भी पढ़े :कुक नं.1, ये हैं भारत-इंग्लैंड के टॉप-10 बल्लेबाज
यह भी पढ़े :अश्विन से आगे हैं हेराथ, सिर्फ इन 2 से पीछे

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement