Advertisement
आईपीएल के दौरान भारत में रहना भयानक था : वार्नर

वार्नर ने कहा, "भारत में हालात भयानक थे और इंसानियत के तौर पर यह देखना काफी परेशान करने वाला था।"
उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से आईपीएल को स्थगित करना सही फैसला था। बबल में जाना चुनौतीपूर्ण होता है। हमें पता है कि भारत में सभी क्रिकेट से प्यार करते हैं।"
वार्नर को टूर्नामेंट के बीच में ही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह केन विलियम्सन को कप्तान नियुक्त किया था।
वार्नर ने कहा, "यह काफी चुनौतीपूर्ण था और हम भारत से जल्द से जल्द जाना चाहते थे। हम मालदीव में थे जहां अन्य लोग भी इसी कारण से वहां थे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


