ISSF World Cup : Abhishek wins gold, Saurabh gets bronze-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ISSF World Cup : अभिषेक ने जीता स्वर्ण, सौरभ को मिला कांस्य

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 12:22 PM (IST)
ISSF World Cup : अभिषेक ने जीता स्वर्ण, सौरभ को मिला कांस्य
रियो डी जनेरियो। अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) और सौरभ चौधरी (Saurabh Chaudhary) ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF World Cup) में दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता। भारत ने अब तक इस विश्व कप में कुल चार पदक जीत लिए हैं। इससे पहले, संजीव राजपूत ने पुरुषों के 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में रजत और ईलावेनिल वालारिवन ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वार्म ने आठ खिलाडिय़ों के फाइनल में कुल 244.2 अंक हासिल किए जबकि चौधरी ने 221.9 अंक अर्जित करते हुए पदक जीता।
दूसरे नंबर पर रहकर तुर्की के इमाइल केलेस ने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 243.1 अंक हासिल किए।
भारत इस टूर्नामेंट की पदक तालिका में पहले पायदान पर काबिज है। दूसरे पायदान पर संयुक्त रूप से क्रोएशिया और हंगरी मौजूद हैं। दोनों देशों ने एक-एक स्वर्ण जीता है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement