ISL-3 : Kerala Blasters beat Delhi Dynamos by 1-0 in semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ISL-3 : सेमीफाइनल में केरल ने दिल्ली को हराया

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 1:25 PM (IST)
ISL-3 : सेमीफाइनल में केरल ने दिल्ली को हराया
कोच्चि। घरेलू समर्थकों की जबरदस्त हौसला अफजाई के बीच केरला ब्लास्टर्स टीम ने रविवार को स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन के दूसरे सेमीफाइनल के पहले चरण के मुकाबले में दिल्ली डायनामोज को 1-0 से हरा दिया। 50 हजार दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए नाटकीय उतार-चढ़ाव से भरे इस मैच में विजेता टीम की ओर से हैती के स्ट्राइकर केरवेंस बेलफोर्ट ने 65वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया। अब इसके बाद केरल को 14 दिसम्बर को दिल्ली का उसी के घर में सामना करना है। केरल की टीम अगर दिल्ली को उसके घर में गोलरहित या फिर किसी भी स्तर पर बराबरी पर रोकने में सफल रही तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी लेकिन इसके लिए उसे हार को टालना होगा। बेलफोर्ट ने मैच का एकमात्र गोल सेड्रिक हेंगबार्ट के सहयोग से किया। 45वें मिनट में भी बेलफोर्ट ने केरल की टीम को खुशी मनाने का मौका दिया था लेकिन यह उन्हीं की गलती थी कि उनकी टीम उस समय बढ़त नहीं ले सकी थी। -> वार्नर ने जमाया शतक, सिर्फ 2 भारतीय दिग्गजों से पीछे, देखें टॉप-10

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement