IPL rights tender process to be start from July 17-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IPL प्रसारण अधिकार के लिए बोली प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू

khaskhabar.com: रविवार, 21 मई 2017 3:54 PM (IST)
IPL प्रसारण अधिकार के लिए बोली प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण अधिकारों के लिए बोली प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हो जाएगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी घोषणा की। इस घोषणा में यह भी बताया गया कि आईपीएल प्रसारण के नए अधिकार पांच साल के लिए दिए जाएंगे। इस समय आईपीएल मैचों के प्रसारण का अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (एसपीएनआई) के पास है, जिसकी अवधि इस संस्करण के अंत में समाप्त हो जाएगी। बीसीसीआई ने पिछले साल सितम्बर में आईपीएल के वैश्विक प्रसारण अधिकारों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन इस प्रक्रिया में लोढ़ा समिति और बोर्ड के बीच संघर्षो के कारण कई रुकावटें आईं। बीसीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल शासन परिषद ने हैदराबाद में शनिवार को एक बैठक कर आईपीएल के लिए विभिन्न निविदा प्रक्रियाओं की समय सीमा को अंतिम रूप दिया। प्रशासक समिति के साथ की गई चर्चा के बाद बीसीसीआई ने यह घोषणा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement