IPL-12 : Robin Uthappa reaction about Andre Russell-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘उनके लिए यह जरूरी है कि उन्हें स्वाभाविक खेलने की आजादी मिले’

khaskhabar.com: शनिवार, 30 मार्च 2019 11:22 AM (IST)
‘उनके लिए यह जरूरी है कि उन्हें स्वाभाविक खेलने की आजादी मिले’
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसैल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत में अब तक शानदार भूमिका निभाई है और टीम के बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का मानना है कि जीत में रसैल की तूफानी पारी काफी मदद करती है। उथप्पा ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले संवाददता सम्मेलन में कहा कि कैरेबियाई हरफनमौला खिलाड़ी रसैल टीम में भूमिका का पूरा आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि रसैल टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम समझते हैं कि 180 के स्कोर को 200 तक पहुंचाने में उनका क्या योगदान रहता है। उनके लिए यह जरूरी है कि उन्हें आजाद (स्वाभाविक खेलने की आजादी) रखा जाए। वे खुद को टीम में एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में देखते हैं और अपनी भूमिका को समझते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement