IPL-12 : MS Dhoni reaction about Mitchell Santner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिशेल सेंटनर को टीम में शामिल करने पर धोनी ने कहा कि...

khaskhabar.com: सोमवार, 01 अप्रैल 2019 12:58 PM (IST)
मिशेल सेंटनर को टीम में शामिल करने पर धोनी ने कहा कि...
चेन्नई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को यहां नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को अहम जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने माना कि टीम को शुरुआती झटके लगने के बाद वे बड़ी साझेदारी बनाना चाहते थे। मेजबान टीम ने यहां एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 रनों के कुल योग पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन धोनी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 175 तक ले गए। मैच के बाद धोनी ने कहा कि हम एक अच्छी साझेदारी बनाना चाहते थे और इसकी जरूरत भी थी। हमें पता था कि मैदान पर थोड़ी ओस है। हमें पता था कि खेल के आगे बढऩे के साथ रन बनाना आसान हो जाएगा। हमारी टीम में नौ नंबर (मिशेल सेंटनर) तक के खिलाड़ी बल्लेबाजी कर सकते हैं। हम आखिरी के कुछ ओवरों में तेजी में रन बना सकते थे जिसके कारण हमें एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement