Advertisement
IPL-11 : पहले क्वालिफायर में आज आमने-सामने होंगे दो पूर्व चैंपियन

गेंदबाजी में चेन्नई की टीम ज्यादा मजबूत नहीं दिख रही। लुंगी गिडी ने पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में अच्छी बोलिंग की थी। मगर उनके नाम पांच मैचों में नौ विकेट ही हैं। शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो ने क्रमश: 14 और 11 विकेट झटके हैं लेकिन उनकी इकॉनमी 9 से ज्यादा का रहा है जो चिंता की बात है।
हैदराबाद रायुडू चेन्नई के लिए बने हीरो
लीग स्टेज में हैदराबाद को पांच मैचों में शिकस्त मिली। इनमें से दो बार चेन्नई के हाथों टीम हारी और इसके लिए जिम्मेदार अंबाती रायुडू रहे। इस तरह हैदराबाद की टीम को इस बार भी एक अपने से डर होगा। रायुडू भले ही चेन्नई की ओर से खेल रहे हैं लेकिन उनका होमटाउन हैदराबाद ही है।
रायुडू ने 22 अप्रैल को हैदराबाद में खेले गए मैच में 37 बॉल में 79 रन तो 13 मई को पुणे में खेले गए मैच में 62 बॉल में 100 रन जड़ दिए थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


