IPL-11 to be start from today, know all 8 teams strength and weakness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज से जमेगा IPL-11 का रंग, ऐसा है हर टीम का हाल

khaskhabar.com: शनिवार, 07 अप्रैल 2018 11:36 AM (IST)
आज से जमेगा IPL-11 का रंग, ऐसा है हर टीम का हाल
मुंबई। भारत में क्रिकेट का त्योहार माने जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नए सीजन में दो पुरानी टीमों की वापसी के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। लीग का 11वां संस्करण शनिवार से शुरू हो रहा है और इसका पहला मैच मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस तथा चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई और राजस्थान रॉयल्स की टीमें दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रही हैं। दोनों टीमों को 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इन दोनों टीमों के स्थान पर पिछले दो संस्करणों में गुजराय लांयस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने आईपीएल में शिरकत की थी। इस साल दोनों टीमें बाहर हैं और चेन्नई तथा राजस्थान की वापसी हुई है। यह दोनों पूर्व विजेता अपनी पुरानी साख को दोबारा पाने के लिए जद्दोजहद करेंगी। राजस्थान ने 2008 में पहला संस्करण अपने नाम किया था वहीं चेन्नई दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस आईपीएल में टीमें नए चेहरों के साथ उतरेंगी। मसलन दो बार कोलकाता नाइट राइडर्स को विजेता बनाने वाले कप्तान गौतम गंभीर इस बार अपने गृहनगर दिल्ली डेयरडेविल्स की जर्सी में दिखेंगे। वहीं चेन्नई की दो बार खिताबी जीत में हिस्सा रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस बार किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करते नजर आएंगे। कुछ टीमों ने इस सीजन के लिए अपनी पूरी टीम ही बदल दी तो, वहीं कुछ टीमों ने अपनी पिछली टीम के अधिकतर खिलाडिय़ों को दोबारा पाने में सफलता हासिल की। पंजाब और दिल्ली ने अपनी टीमों को लगभग पूरा बदल दिया है। वहीं चेन्नई, राजस्थान और मुंबई ने अपने अधिकतर पुराने खिलाडिय़ों को बनाए रखने में सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement