IPL-11 : Sunrisers Hyderabad eying on hat trick, will take on KKR-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IPL-11 : सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें हैट्रिक पर, KKR से है मुकाबला

khaskhabar.com: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 11:31 AM (IST)
IPL-11 : सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें हैट्रिक पर, KKR से है मुकाबला
कोलकाता। पूर्व विजेता सनराइजर्स हैदराबाद आज जब यहां के ईडन गार्डंस स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत की हैट्रिक की होगी। मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। हैदराबाद की टीम ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट और दूसरे मैच में मुंबई को एक विकेट से हराया था। कोलकाता की टीम ने अपले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को चार विकेट से हराया था। लेकिन दूसरे मैच में उसे चेन्नई के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता चाहेगी कि वह हैदराबाद को जीत की हैट्रिक लगाने से रोके और खुद जीत की पटरी पर लौटे। कोलकाता की गेंदबाजी उसका सिरदर्द बनी हुई है। कोलकाता इस मैच में विनय कुमार को बाहर बैठाकर मिशेल जॉनसन को टीम में शामिल कर सकती है। इसके अलावा अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी को भी टीम में मौका दिया जा सकता है। हैदराबाद इस समय काफी संतुलित नजर आ रही है और उसके बल्लेबाज तथा गेंदबाज दोनों ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। गेंदबाजी में हैदराबाद के पास काफी विविधता है।
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिछले मैच में नहीं खेले थे। भुवनेश्वर यदि इस मैच में भी नहीं खेलते हैं तो इससे कोलकाता के लिए थोड़ी आसानी हो सकती है। कोलकाता और हैदराबाद की टीमें अब तक 12 बार आमने-सामने आ चुकी हैं जिसमें कोलकाता ने आठ और हैदराबाद ने चार मैचों में जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement