IPL-10: hyderabad wins toss elects to bat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IPL-10: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से दी मात

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 11:50 PM (IST)
IPL-10: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से दी मात
हैदराबाद। केन विलियमसन (89) और शिखर धवन (70) के बाद गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 15 रनों से हरा दिया। उप्पल के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सनराइजर्स ने दिल्ली के सामने 192 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। दिल्ली की टीम काफी प्रयास के बाद भी पूरे 20 ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 रन, करुण नायर ने 33 रन और एंजेलो मैथ्यूज ने 31 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स की तरफ से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। युवराज सिंह और सिद्धार्थ कौल को एक विकेट मिला। अफगानिस्तान के राशिद खान को एक भी सफलता नहीं मिली। यह राशिद का आईपीएल का पहला ऐसा मैच है जिसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement