IPL-10 : Punjab and Pune will play for playoff Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IPL-10 : आज पंजाब-पुणे में से जो जीतेगा, वो खेलेगा प्लेऑफ

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2017 11:08 AM (IST)
IPL-10 : आज पंजाब-पुणे में से जो जीतेगा, वो खेलेगा प्लेऑफ
दूसरी तरफ पंजाब चाहेगी कि मार्टिन गुप्टिल अपने अंदाज में बल्लेबाजी करें। मुंबई के खिलाफ पंजाब ने प्रयोग किया था और गुप्टिल के साथ मनन वोहरा के स्थान पर रिद्धिमान साहा को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया था, जिसे साहा ने बखूबी भुनाया और 93 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मैक्सवेल, शॉन मार्श और अक्षर पटेल ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी। गेंदबाजी में पंजाब की टीम काफी हद तक मोहित शर्मा और संदीप शर्मा पर निर्भर करेगी। किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिम अमला, शॉन मार्श, डेरेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, ईशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गप्टिल, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, गुरकीरत मान, राहुल तेवतिया।
राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकत, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी।
(IANS)

ये भी पढ़ें - ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement