Injured Hardik Pandya out from series against australia, Ravindra Jadeja will replace him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल हार्दिक पांड्या बाहर, ये लेंगे जगह

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 4:17 PM (IST)
टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल हार्दिक पांड्या बाहर, ये लेंगे जगह
मुंबई। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। पांड्या को पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। पांड्या की जगह पांच मैचों की वनडे सीरीज में बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चुना गया है जबकि टी20 टीम के लिए उनके विकल्प के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। बीसीसीआई ने बयान में कहा कि भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बयान में कहा गया है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पांड्या को आराम देने का फैसला किया है। वे राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे। पांड्या अगले सप्ताह से अपनी चोट पर काम करेंगे। दो टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। वहीं पांच मैचों की वनडे मैचों की सीरीज दो मार्च से शुरू हो रही है।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement