Indian tennis team will take on canada in world group playoff davis cup match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेविस कप : वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में कनाडा से भिडेगा भारत

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 11:51 AM (IST)
डेविस कप : वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ में कनाडा से भिडेगा भारत
नई दिल्ली। भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ टेनिस मुकाबले में सितंबर में कनाडा से भिड़ेगा। यह मुकाबला 15 से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। पिछले सप्ताह उज्बेकिस्तान को 4-1 से हराने के बाद भारत ने वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं कनाडा को वर्ल्ड ग्रुप के फरवरी में खेले गए पहले राउंड में ब्रिटेन ने 3-2 से मात दी थी। एआईटीए ने अपने बयान में कहा है, आईटीएफ मुख्यालय लंदन में डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ के ड्रॉ का ऐलान हुआ। इस ड्रॉ के मुताबिक भारत, कनाडा के खिलाफ मुकाबला खेलेगा। इस मुकाबले की मेजबानी कनाडा ही करेगा। वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ को जीतने वाली टीमें 2018 के वर्ल्ड ग्रुप के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।
(IANS)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement