Advertisement
भारत बनाम वेस्टइंडीज: तीन बल्लेबाजों ने जड़े शतक, कैरेबियन टीम ने वनडे फॉर्मेट में 405 रन बनाकर इतिहास रचा

होप ने जॉन कैंपबेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 गेंदों में 110 रन की साझेदारी करते हुए टीम का शतक पूरा करवाया। कैंपबेल 68 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 101 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद शाई होप ने आमिर जंगू के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 गेंदों में 182 रन जुटाकर टीम को 329 के स्कोर तक पहुंचाया। होप 94 गेंदों में 104 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 8 चौके शामिल रहे।
शेरफेन रदरफोर्ड पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोस्टन चेज ने आमिर जंगू के साथ पांचवें विकेट के लिए 18 रन, जबकि कीमो पॉल के साथ छठे विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 350 के पार पहुंचा दिया। आमिर 77 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 114 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, रोस्टन चेज ने 25 गेंदों में 29 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से गुरनूर बरार, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 1 विकेट हाथ लगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स और विटेल लॉज।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


