इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में जोए रूट (124), मोइन अली (117) और बेन स्टोक्स (128) की शतकीय पारियों का योगदान रहा। यह इंग्लैंड का भारत में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले उसने 1985 में चेन्नई में सात विकेट के नुकसान पर 652 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने पहले दिन के पहले सत्र में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद रूट और अली ने चौथे विकेट के लिए 179 रनों की साझेदारी कर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि दिन की समाप्ति तक मजबूत स्कोर में पहुंचा दिया था।
यह भी पढ़े :...तो कोहली इस मामले में बन जाएंगे नं.1यह भी पढ़े :कोहली सहित इन 5 ने ठोके शतक, लेकिन...