बेशक
भारतीय स्पिनरों और बल्लेबाजों ने अभी तक इंग्लैेंड को परेशानी में डाला है
लेकिन इंग्लैंड के स्पिनरों और बल्लेबाज भी अभी तक पीछे नहीं रहे हैं।
पहले टेस्ट मैच में उन्होंने साबित कर दिया था कि वह भारत को कड़ी चनौती
पेश करने वाले हैं और उन्होंने ऐसा किया भी है। मोहाली के पिच भी उनके लिए
थोड़ी राहत की सांस लेकर आएगी क्योंकि इसका मिजाज तेज गेंदबाजों के पक्ष
में है। वहीं मेजबान टीम आत्मविश्वास से भरपूर है। अगर पिच स्पिन की मददगार
नहीं रही तो उसके पास मोहम्मद समी, उमेश यादव जैसे गेंदबाज भी हैं
जिन्होंने अभी तक इस श्रृंखला में शानदार गेंदबाजी की है। हालांकि मेजबानों
के लिए सबसे बड़े हथियार रविचन्द्रन अश्विन ही रहेंगे और मेहमानों के लिए
सबसे बड़े सिरदर्द भी। विशाखापट्नम से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले
जयंत यादव के टीम में बने रहने की संभावना अधिक है। जयंत के पक्ष में उनकी
बल्लेबाजी भी है।
मेजबान टीम किसी तरह के बदलाव के मूड़ में नहीं
होगी। उसके सभी बल्लेबाज रन बना रहे हैं। लोकेश राहुल ने दूसरे टेस्ट में
वापसी की थी लेकिन बल्ले से असफल रहे थे। भारत के लिए सबसे बड़ा झटका इस
मैच में रिद्धिमान साहा का बाहर जाना है। साहा वेस्टइंडीज दौरे से ही निचले
क्रम में रन बना रहे थे। चोट के कारण वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी
जगह पार्थिव पटेल आठ साल बाद टीम में वापसी करेंगे। इस मैच में विराट टेस्ट
में अपने चार हजार रन पूरे सकते हैं। वह इस मुकाम से 109 रन दूर हैं।
वहीं
इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव निश्चित हैं। जोस बटलर अंतिम एकादश में बेन
डकेट का स्थान लेंगे। वहीं क्रिस वोक्स चोटिल स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह लेंगे।
इंग्लैंड तीसरा बदलाव भी कर सकता है क्योंकि जफर अंसारी चोटिल हैं और उनकी
स्वास्थय रिपोर्ट शनिवार सुबह ही आएगी। अगर वह फिट नहीं रहते हैं तो गारेथ
बैटी उनका स्थान ले सकते हैं। जहीर के नाम पर इसलिए नहीं लगी मुहर