Advertisement
मैं उपकप्तानी का आनंद ले रहा हूं, मेरे पास वो अनुभव और जानकारी है: तिलक वर्मा

तिलक ने आगे कहा, "टी20 एक दबाव वाला खेल है। आजकल तो हमेशा ही दबाव रहता है क्योंकि मैच बहुत हाई-स्कोरिंग होते हैं। ऐसे में एक कप्तान के लिए हर चीज पर नजर रखना मुश्किल होता है। इसी कारण मैं अय्यर से बातचीत करता हूं और जहां भी हो सके, उनकी मदद करता हूं। वह भी मुझसे पूछते हैं, तो मैं अपनी इन छोटी-छोटी भूमिकाओं का आनंद ले रहा हूं।"
तिलक ने यह भी बताया कि उन्हें मैदान पर फील्डिंग करना पसंद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के दौरान तिलक ने एक कैलेंडर वर्ष में एक फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया। 2026 में उन्होंने अब तक 26 कैच पकड़े हैं, जो पिछले साल इंडोनेशिया के डैनिलसन हावो द्वारा बनाए गए 25 कैच के रिकॉर्ड से अधिक है।
तिलक ने कहा, "मैं बचपन से ही एक अच्छा फील्डर रहा हूं। जब भी मैं फील्डिंग की प्रैक्टिस करता हूं, तो मुझे यह कभी बोझ नहीं लगता। विदेशों में खेलते समय हवा चलती है, ठंड होती है और गेंद हवा में डगमगाती है, लेकिन मुझे हमेशा फील्डिंग करने में सचमुच आनंद आया है। मैदान पर लंबे समय तक रहने को लेकर मैं कभी कोई शिकायत नहीं करता। आप जितना ज्यादा मजा लेकर खेलते हैं, नतीजे उतने ही बेहतर मिलते हैं। एथलेटिक होने से स्वाभाविक रूप से मदद मिलती है। मैदान पर मुझे जिम्मेदारी लेना और तेजी से दौड़ना पसंद है, जहां भी फील्डिंग के अहम हिस्से होते हैं, मैं तुरंत वहां पहुँच जाता हूं।"
भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा, "टीम को भी मेरी कैच पकड़ने की क्षमता पर भरोसा है, इसलिए वह मुझे उन अहम जगहों पर तैनात करना पसंद करते हैं। इससे मुझे रन रोकने और कैच पकड़ने के ज्यादा मौके मिलते हैं। जब आप शानदार कैच पकड़ते हैं, तो दर्शकों और फैंस को भी बहुत आनंद आता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


