If space becomes available due to injury then first name will be Ashwins: Dravid-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगर इंजरी के कारण जगह बनती है तो पहला नाम अश्विन का होगा : द्रविड़

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023 11:31 AM (IST)
अगर इंजरी के कारण जगह बनती है तो पहला नाम अश्विन का होगा : द्रविड़
मोहाली । पीसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज की शुरुआती मैच से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टीम में मौका बनने पर उनकी नजर में हमेशा हैं। अश्विन ने आखिरी बार जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर वनडे मैच खेला था और सोमवार को उन्हें तमिलनाडु के साथी खिलाड़ी, ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के साथ इस प्रारूप में वापस बुलाया गया है। यदि बाएं क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण एशिया कप फाइनल से बाहर हुए अक्षर पटेल को घरेलू सरजमीं पर होने वाले पुरुष विश्व कप के करीब बदलने की स्थिति आती है, तो यह श्रृंखला दोनों खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम है, जहां वो अपने प्रदर्शन से अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
द्रविड़ ने कहा, "अश्विन का वापस आना हमारे लिए हमेशा अच्छा होता है। अश्विन जैसा कोई व्यक्ति आपको वह अनुभव प्रदान करता है जो आठवें नंबर पर बल्ले से भी योगदान देने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, हम हमेशा इसके बारे में सोचते थे, अगर इंजरी के कारण कुछ अवसर खुलते हैं तो वह ऐसा व्यक्ति था, जो निश्चित रूप से हमेशा हमारी योजनाओं का हिस्सा था। मुझे पता है वो पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट नहीं खेले हैं लेकिन हमें उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है।"
घरेलू धरती पर भारत के विजयी 2011 विश्व कप अभियान के सदस्य अश्विन, चेन्नई में वीएपी लीग मैच खेलने और स्पिन सलाहकार साईराज बहुतुले के तहत बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अभ्यास करने के बाद एकदिवसीय टीम में शामिल हुए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement